कोंच। थाना कैलिया क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव के पास पहुंच नदी में गुरुवार शाम एक 28 वर्षीय युवक डूब गया था। हरीशंकर कौरव उर्फ हरी नामक इस युवक का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड टीम ने तलाश में लगातार अभियान चला रही है।


हरीशंकर कौरव उर्फ हरी गुरुवार शाम पहुंच नदी के पुल के पास नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। सूचना मिलते ही कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। शुक्रवार को कानपुर से एनडीआरएफ टीम पहुंची। टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ स्टीमर से पूरे दिन नदी में युवक की तलाश की। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को एनडीआरएफ टीम दूसरे स्थान पर रवाना हो गई। इसके बाद 37वीं बटालियन पीएसी की फ्लड टीम मौके पर पहुंची। पीएसी के आठ सदस्यों ने कैलिया पुलिस के साथ मिलकर स्टीमर से नदी में करीब 12 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली। युवक की तलाश अभी भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें