लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के करदहिया गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

.

करदहिया गांव निवासी शत्रोहन लाल का बेटा प्रदीप पाल शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद गांव के पश्चिम घोसियाना रोड पर भगहर झील के किनारे हिलोर के पेड़ से उसका शव लटका मिला।

शव देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

एसओ राजबहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें