भरेह थाना क्षेत्र के गढ़ाकासदा गांव में शनिवार दोपहर एक छात्रा ने रील देखने और मोबाइल चलाने से रोके जाने के बाद घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़ा कसदा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान की पुत्री रानी उर्फ अंशिका (17) कक्षा 12 की छात्रा थी।




शनिवार सुबह पिता बहन के घर रिश्तेदारी में चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे मां पशुवाड़े में भैंसों को चारा डालने चली गईं। इसी दौरान छात्रा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे चौखट से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां वापस लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें