रायबरेली के ऊंचाहार में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

.

पिछले साल जून में ऊंचाहार के पूरे बग्घा गांव के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। इससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठे। आरपीएफ ने हिमांशु सिंह और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरपीएफ ने दूसरे आरोपी सचिन को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी हिमांशु सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार था। आरपीएफ उसकी तलाश कर रही थी।

आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने करीब रात करीब 8 बजे बताया कि फरार आरोपी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



Source link

अभी अभी की खबरें