UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के एक अधिवक्ता अपने परिचित के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजीपुर जनपद गए हुए थे। इसी दौरान कथित तौर पर खानपुर थानाक्षेत्र में कार व बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में अधिवक्ता के एक साथी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद गाजीपुर जिले की खानपुर पुलिस व सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा अपने कुछ परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रास्ते में लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें