आगरा में ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने माहौल में बिखरे देशभक्ति के रंग और चटख कर दिए। हाथों में तिरंगा लिए, जोश और जुनून के साथ छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर एक के बाद एक प्रभावी प्रस्तुति दी। मौजूद लोगों ने भारत माता और शहीदों के जयकारे लगाकर जोश बढ़ाया।
