STF team that encountered mafia Atiq's son Asad will get President's Gallantry Medal, 17 members are included

माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम हसन। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों की दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन का एनकाउंटर करने वाली टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड 15 अगस्त को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। एनकाउंटर का नेतृत्व प्रयागराज एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी नवेंदू सिंह ने किया था।

Trending Videos

नवेंदु सिंह को चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके पहले तीन बार उन्हें और सम्मानित किया जा चुका है। असद और गुलाम का एनकाउंटर एसटीएफ ने झांसी में किया था। टीम में कुल 17 लोग शामिल थे। इन सभी सदस्यों को गैलेंट्री अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। काफी समय बाद यूपी पुलिस को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। 

बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी।

24 फरवरी को उमेश पाल की उनके घर के पास गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। असद और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें