
25 लाख देने के बाद भी बेटी को करते थे प्रताड़ित, पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad3ca2562a9cb08c60af7e9″,”slug”:”they-continued-to-harass-his-daughter-even-after-he-paid-25-lakh-the-father-has-alleged-dowry-harassment-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1972339-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: 25 लाख देने के बाद भी बेटी को करते थे प्रताड़ित, पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

25 लाख देने के बाद भी बेटी को करते थे प्रताड़ित, पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
सरोजनीनगर। उन्नाव के नवाबगंज निवासी गर्भवती सपना (26) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता लाल बहादुर ने बेटी के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कारोबार के लिए दामाद को 25 लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों ने बेटी को प्रताड़ित किया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बंथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।
लाल बहादुर के मुताबिक, बेटी की शादी 26 नवंबर 2020 को बंथरा के रामगढ़ी निवासी रामेश्वर से की थी। आरोप है कि रामेश्वर रुपयों की मांग कर सपना को प्रताड़ित करता था। उन्होंने बेटी और दामाद को कारोबार के लिए आरटीजीएस के जरिये 15 लाख रुपये दिए थे। बाद में 10 लाख नकद भी दिए। ये रकम दामाद ने जुए में गंवा दी। इसी विवाद में बेटी की पिटाई की गई। बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि सपना के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना एसीपी कृष्णानगर कर रहे हैं।