मुहम्मदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत डकोर ब्लॉक के कुसमिलिया गांव में आयोजित चौपाल में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। चौपाल में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। ऐसे में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखने की बात कही।

चौपाल का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने खेतों में जलभराव, रास्तों की बदहाली और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की समस्याएं उठाईं। ग्रामीण मानसिंह बाबू ने बताया कि नहर का पानी खेतों में भर रहा है। मौके पर संबंधित विभाग का कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर विधायक ने समस्या दिखवाने का आश्वासन दिया।

गांव के तुलसीराम फौजी ने पावर हाउस से नहर तक जाने वाले रास्ते की हालत खराब होने की समस्या उठाई। उन्होंने गौशाला से नहर तक का रास्ता बनवाने की भी मांग की।

चौपाल में बिजली विभाग के अवर अभियंता नवनीत अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने बिजली के मीटर और बिल से संबंधित कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं डकोर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने नाली से संबंधित दो समस्याओं का समाधान कराया। पशुपालन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ब्लॉक की ओर से केवल ग्राम सचिव अर्चना कुशवाह मौजूद रहीं, जबकि लेखपाल भी चौपाल में नहीं पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते कई समस्याएं अनसुलझी रह गईं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान चंद्रावती राजपूत के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान दिवाकर राजपूत, रवि, वीरेंद्र सिंह राजपूत, मंगल राजपूत, जाहर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें