
युवक ने खुद को लगाई आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad432509799b1400f011afd”,”slug”:”jaunpur-man-sets-himself-on-fire-over-300-metre-road-dispute-suffers-40-burns-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: 300 मीटर रास्ते के विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, 40 फीसदी झुलसा; पत्नी और बच्चों से बदसलूकी का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवक ने खुद को लगाई आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के जौनपुर के सिरकोनी के परियावा (लौकरी) गांव की मौर्या बस्ती में शनिवार सुबह 300 मीटर रास्ते के विवाद पर दिनेश मौर्या (35) ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग का गोला बनने के बाद वह जमीन पर लेट गया।
आसपास के लोगों ने बोरे और पानी डालकर आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनेश मौर्य के खुद को आग लगाने के प्रयास के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। दिनेश को शनिवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू करा दिया गया।