शहर कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर मार्ग पर समुदा के पास शनिवार को सड़क हादसे में मृत मां बेटे समेत तीन लोगों का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। मृतकों में शामिल महिला के दाह संस्कार के लिए न तो सूखी लकड़ी मिली और न ही सूखी जगह। ऐसे में उन्हें दफन किया गया। अविवाहित होने के कारण उनके बेटे को भी दफन किया गया।




लाेनार कोतवाली क्षेत्र के भुवनपुरवा निवासी सुहेल (25) की बहन कामिनी को प्रसव पीड़ा के कारण शुक्रवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को प्रसव होना था। इस जानकारी पर सुहेल अपने बहनोई (कामिनी के पति) रमेश (32) के साथ शुक्रवार रात भुवनपुरवा पहुंचा था। शनिवार को सुहेल अपनी मां विद्यावती और बहनोई रमेश के साथ अस्पताल जा रहा था। इस दौरान हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए थे। अंतिम संस्कार के लिए रविवार सुबह न तो सूखी लकड़ी मिली और न ही अंतिम संस्कार स्थल। ऐसे में विद्यावती का शव दफन कर दिया गया। बेटे सुहेल का शव भी दफनाया गया। रमेश का दाह संस्कार हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *