धार्मिक नगरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों की हरकतों से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि बाइक पर सवार कुछ युवक परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच से गुजरते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान एक युवती को पानी की बोतल मार दी जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
