आगरा के बरौली अहीर में लोडिंग ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादस में बाइक सवार युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने चाैराहे पर जाम लगा दिया। 

जानकारी के अनुसार झील जाटव मौजा तनौरा नूरपुर निवासी सौरभ पुत्र सुभाष सिंह (20 वर्ष) विल्हनी से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे बाइक से अपने घर लाैट रहा था। कबीस चौराहा के पास सामने से आ रहे लोडिंग टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस और परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।  

गुस्साए लोगों ने कबीस चौकी का घेराव कर जाम लगा दिया। मौके पर थाना डौकी, बमरौली कटारा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया। 

शादी के एक महीने बाद माैत

बताया गया कि साैरभ की शादी 10 मार्च को हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही युवक की हादसे में माैत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें