अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 29 Sep 2026 07:49 AM IST

फेसबुक पर ‘आज हमारा लास्ट दिन है’ लिखकर जहर की शीशी की तस्वीर पोस्ट करने वाले 29 वर्षीय युवक को अछनेरा पुलिस ने समय रहते ट्रैक कर बचा लिया। एसीपी शैलेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, युवक की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 


Youth Posts Suicide Message  Achhnera Police Track Him Down and Save His Life

जहर की शीशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सोमवार देर रात को एक सुसाइड पोस्ट डालकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहे एक 29 वर्षीय युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। युवक ने देर रात अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया कि ‘यारों आज हमारा लास्ट दिन है, यारों गलती हो गयी माफ करना’। पोस्ट वायरल होते ही एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को समय रहते ट्रैक कर बचा लिया। 




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें