यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। दंपती की हत्या किस वजह से और किन परिस्थितियों में की गई, इसका पता लगाया जा रहा है।




घटना कादीपुर क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है। बताया गया कि मुकेश प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वारदात के समय वह अपनी पत्नी के साथ पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें