जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बहाली में लापरवाही अब एजेंसियों के साथ जिम्मेदार अभियंताओं पर भी भारी पड़ेगी। जलशक्ति विभाग एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रदेशभर में वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाएगा। इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराया जाएगा।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन गांवों में लंबित काम युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए, जहां अभी पेयजल सुविधा नहीं पहुंची है। रोड रेस्टोरेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पाइपलाइन बिछाने के

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत

जल सारथी एप पर ग्रामीण कर सकेंगे शिकायत : सड़कों की स्थिति की निगरानी के लिए जल सारथी एप पर विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण खराब सड़क की फोटो व वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 

शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मानकों के अनुसार दुरुस्त करें

बाद सड़क की बहाली महज औपचारिकता न रहे। सड़कों को तय मानकों के अनुसार दुरुस्त कराया जाए। अभियान के दौरान नियमित निगरानी की जाए, ताकि गुणवत्ता में कमी न रहे। मंत्री ने कहा कि 10 नवंबर के बाद रोड रेस्टोरेशन से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की भी जवाबदेही तय की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें