झांसी। मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर लगातार 36-36 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। यह स्थिति सर्जरी विभाग के भी रेजीडेंट झेल रहे हैं। नींद पूरी नहीं होने की वजह से वह तनाव की स्थिति में हैं।

मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सितंबर माह में एनेस्थिसिया विभाग का बना रोस्टर इसकी गवाही दे रहा है। इसके अनुसार जूनियर डॉक्टर को आराम करना तो दूर की बात खाने तक का समय नहीं दिया गया है। इनकी लगातार ड्यूटी ओटी ब्लॉक, इमरजेंसी और फिर ओटी ब्लॉक या वार्ड में लगाई जा रही है। बताते चले कि इसी तनाव के चलते कुछ समय पहले जोधपुर में एक डॉक्टर ने आत्मघाती कदम उठाया था।

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि लगातार 36-36 घंटे ड्यूटी लगाना गलत है। मंगलवार को रोस्टर मंगाकर चेक किया जाएगा और संशोधित कराया जाएगा। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें