शामली कोतवाली क्षेत्र के कुडाना गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन-चार युवतियां एक महिला और पुरुष के साथ मारपीट करती दिख रही हैं। वीडियो बनाने वाले युवक और महिला को गालियां भी दी जा रही हैं।

.

पीड़ित महिला पिंकी पत्नी सोनी कुमार ने कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके जेठ हरेंद्र पुत्र हरी सिंह और उनकी बेटियां ज्योति, शिखा, अंजू, साथ ही हरेंद्र की पत्नी पुष्पा उनसे और उनके परिवार से बिना वजह दुश्मनी रखते हैं।

पिंकी के मुताबिक, ये लोग रोज छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे हरेंद्र और उनकी बेटियों ने मिलकर पिंकी को लात-घूसों और डंडों से पीटा। हरेंद्र ने पिंकी के दोनों हाथ भी काट खाए।

जब पिंकी के पति सोनी कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पिंकी ने पुलिस से अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की है।



Source link

अभी अभी की खबरें