महोबा के चरखारी विकासखंड में मिड-डे मील के चावल के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अनधौरा के एक शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने छात्र से दो बोरी चावल बिकवाने भेजा।

.

24 सितंबर को रास्ते में ग्रामीणों ने छात्र गोविंद को रोककर पूछताछ की। छात्र ने बताया कि वह शिक्षक के कहने पर चावल बेचने जा रहा था। घटना का वीडियो वायरल है, जिसकी दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक स्कूल में शराब पार्टी करते हैं और पैसे जुटाने के लिए चावल बिकवाते हैं। इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार को बुलाकर ग्रामीणों ने खाद्यान्न व्यवस्था की जांच मांगी। उन्होंने एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी और विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जांच का भरोसा दिया है।



Source link

अभी अभी की खबरें