अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 22 Jul 2026 11:37 AM IST

आगरा के बिचपुरी ब्लॉक में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षकों को समायोजन से बचाने के लिए नियमों के विपरीत उनके विषय बदल दिए गए, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।


Major Irregularities Alleged in Teacher Adjustment Process Subjects of Eight Teachers Changed

शिक्षक सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक समायोजन प्रक्रिया में विकास खंड बिचपुरी से गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ शिक्षकों को समायोजन की जद से बचाने के लिए समायोजन सूची में उनके विषय नियमों के विपरीत बदल दिए गए, जबकि मानव संपदा पोर्टल पर उनके मूल विषय यथावत दर्ज हैं। अभिलेखों में अंतर उजागर होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित कनिष्ठ लिपिक पंकज सारस्वत के निलंबन की संस्तुति कर दी है।


ये  भी पढ़ें –  Sawan 2026: जानें कब शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना, शिवालय हुए तैयार; रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरू

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें