झांसी। 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी के तौर पर बिजौली निवासी अरविंद कुमार झा को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म आरोपियों को कमरा उपलब्ध कराया था। प्रेमनगर थाने में 1 अगस्त को पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के मुताबिक आरोप है कि सोलर कंपनी में काम करने वाला साहिल उसे भाभी की बहन को मेहंदी लगवाने के बहाने बाइक पर ले गया। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास मनीष गोस्वामी पहुंचा। किशोरी को डराया-धमकाकर मनीष किशोरी को बाइक से झोकनबाग स्थित एक होटल ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। पुलिस ने साहिल और मनीष गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


जांच में अरविंद कुमार झा का नाम सामने आया। सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें