खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर बुधवार को सपा और भाजपा नेता भिड़ गए। गालीगलौज और धक्कामुक्की हो गई। विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने चप्पल दिखाई, तो बाजपेई ने हाथ जोड़ लिए। बोले कि अब आप लोग इस स्तर पर आ गए हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस विधायक को स्वरूपनगर थाने ले गई। यहां सपा के दूसरे विधायक और समर्थक पहुंच गए।
परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय का 15 मई को शिलान्यास होना है। इसके लिए बुधवार सुबह 10 बजे सपा समर्थकों की ओर से मजदूर लगाकर सफाई कराई जा रही थी। भाजपा नेता सुरेश अवस्थी समर्थकों के साथ पहुंचे और काम बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया। यह जानकारी विधायक बाजपेई को मिली, तो समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके बाद हंगामा ने शुरू हो गया।

2 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा
– फोटो : amar ujala
अवस्थी ने पैर छूने के लिए इशारा भी किया
विधायक धरने पर बैठ गए, तो भाजपा नेता सुरेश अवस्थी के समर्थन में आए लोगों ने घेर लिया। पार्षद जायसवाल ने चप्पल दिखाई, तो बाजपेई खड़े हो गए। बोले कि हम लोग गांधीवादी हैं। इस स्तर पर नहीं आएंगे। बाजपेई ने कहा कि अवस्थी ने पैर छूने के लिए इशारा भी किया, तो हमने कहा कि पैर भी छू लेंगे। पहले यह बताएं गरीब मजदूर, सुपरवाइजर को क्यों मारा?

3 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा
– फोटो : amar ujala
समर्थक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे
हंगामा चल ही रहा था कि दूसरे सपा के नेताओं को खबर लगी। सोशल मीडिया पर की सपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा गया। गंभीर टकराव की स्थिति आने लगी। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान भाजपा और सपा के समर्थक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे। सपा नेताओं के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से खबर दूसरी जगह फैली, तो दोनों तरफ समर्थक बढ़ने लगे।

4 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा
– फोटो : amar ujala
सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी
स्थिति को देखकर पुलिस विधायक को लेकर पहले ग्वालटोली की तरफ लेकर गई। वहां से पुलिस लाइन जाने लगी। इसके बाद स्वरूपनगर थाने लेकर आ गई। तब तक सपा विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, कैंट विधायक हाजी मो. हसन रूमी, वरिष्ठ सपा नेता सम्राट विकास, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू थाने पहुंच गए। सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

5 of 9
परमट मे प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा
– फोटो : amar ujala
विद्यालय का भवन जर्जर है। बिजली कनेक्शन भी कटा है। कार्य को अटकाया जा रहा है। भाजपा नेता ने मजदूर को मारा और सुपर वाइजर से अभद्रता की है। डीसीपी सेंट्रल के यहां तहरीर दे दी है। -अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक आर्यनगर
