शिवानगर में धोभहा नाले से लड़की का शव मिला।
बलरामपुर के शिवानगर में धोभहा नाले से 19 साल की एक लड़की का शव मिला है। लड़की की पहचान हवलदार गुप्ता की बेटी उर्मिला गुप्ता के तौर पर हुई है। वह शनिवार दोपहर को नाले में डूब गई थी।
.
ग्रामीणों ने मथुरा बाजार पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी नंदकेश तिवारी अपनी टीम और NDRF के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद आज उसका शव बरामद किया गया।
ललिया थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
