Last Updated:

Amethi news: यूपी के अमेठी जिले में इश्क, शादी और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां तिलक के दिन पुलिस ने एक फौजी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

दूल्हा बनने से पहले ही घर पहुंच गई पुलिस, तिलक के दिन फौजी क्यों हुआ गिरफ्तार?Zoom

अमेठी फौजी की गिरफ्तारी

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ठीक तिलक के दिन पुलिस ने एक फौजी युवक को गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है. जगदीशपुर कस्बे में 25 नवंबर को फौजी युवक का तिलक होना तय था. तिलक की रस्म से ठीक पहले प्रेमिका पुलिस के साथ अपने प्रेमी यानी फौजी युवक के घर पहुंच गई. युवती ने फौजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ संबंध बनाए और नौकरी लगने के बाद उसे धोखा दे दिया. युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया.

फौजी के खिलाफ प्रेमिका की शिकायत
अमेठी में इश्क, शादी और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. एक तरफ घर में फौजी बेटे के तिलक की तैयारियां चल रही थी और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था, तो दूसरी तरफ थाने पहुंची एक युवती की शिकायत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया.

2 साल पहले हुआ बीएसएफ में चयन
मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में फौजी बृजेश कुमार चौरसिया पुत्र राजेश कुमार के खिलाफ एक युवती ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी. युवती का दावा है कि वह उसकी प्रेमिका है. दोनों पहले एक साथ ऑनलाइन प्रोडक्ट की किसी कंपनी में साथ में काम करते थे और इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं. 2 साल पहले आरोपी युवक की बीएसएफ में नौकरी लगी थी, जिसके बाद उसे छोड़कर युवक अपनी शादी कहीं और कर रहा था. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया.

तिलक समारोह के दिन पुलिस ने दी दबिश
खास बात यह है कि जिस 25 नवंबर को युवक के माथे पर तिलक लगना था, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. आरोपी युवक की शादी 6 महीने पहले तिलोई क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी. तिलक समारोह से ठीक पहले कथित प्रेमिका अपनी मां के साथ जगदीशपुर कोतवाली पहुंच गई और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है.

अब क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शादी तय होने के बाद अचानक सामने आया यह प्रेम प्रसंग इस कानूनी कार्रवाई की मुख्य वजह बना या इस पूरे मामले के पीछे कोई अन्य कहानी छुपी हुई है. पूरे मामले पर अमेठी एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अब जांच के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link