बरेली के भोजीपुरा इलाके में कार में पति के साथ दूसरी महिला को देखकर पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की। वह वाइपर पकड़कर बोनट पर लटक गई। इसके बावजूद पति ने कार नहीं रोकी। वह उसे सौ मीटर तक घसीटता ले गया। कार रुकी तो मौके पर खूब हंगामा हुआ। तीनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कटका रमन गांव निवासी गोदावरी उर्फ उषा कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम सात वर्षीय बेटे विराट के साथ बरेली स्थित मकान से गांव जा रही थीं। इस दौरान वह देवचरा-बल्लिया रोड पर फूल मंडी के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान पति नेत्रपाल एक महिला संग कार में बैठे दिखे।

ब्रेकर के पास कार की गति धीमी हुई तो गोदावरी ने कार का वाइपर पकड़ लिया, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी। वह बोनट पर लटककर 100 मीटर तक घिसटती चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने कार रुकवाई तो पति-पत्नी और महिला के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *