गोंडा-उतरौला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी ठीक करते समय युवक की मौत।

गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा गांव के रहने वाली 36 वर्षीय रिजवान की देर रात 12:00 के करीब गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। रास्ता जा रहे लोगों द्वारा सड़क हादसा देख तत्काल एंबुलें

.

मौके पर पहुंची एंबुलेंस 38 वर्षीय छोटू और 36 वर्षीय रिजवान को लेकर के गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची।

बड़ा भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

बड़ा भाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने रिजवान को मृत्यु घोषित कर दिया है।

जबकि मृतक रिजवान के बड़े भाई छोटू की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है डॉ. ज्ञानचंद द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को एक पत्र भेज कर इस पूरे सड़क हादसे की जानकारी दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक रिजवान के भाई दिलशाद भी आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं जहां पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम रिजवान अपने घर पर बड़े पापा के लगे टेंट सामान का लेकर बग्गी रोड सालपुर लेकर जा रहे थे।

खराब गाड़ी ठीक करते समय पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल।

खराब गाड़ी ठीक करते समय पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल।

बग्गी रोड के पास हादसे में हालत गंभीर, अज्ञात वाहन की तलाश।

बग्गी रोड के पास हादसे में हालत गंभीर, अज्ञात वाहन की तलाश।

जहां रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी ठीक कर रहे थे इसी दौरान बग्गी रोड से पहले ही पीछे से आ रही एक वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां मौके पर ही रिजवान की मौत हो गई थी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों की मृत्यु घोषित कर दिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर के देहात कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है जबकि नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करवाने को लेकर के आगे की प्रक्रिया कर रही है।

गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि रात में 12:00 बजे के करीब एंबुलेंस से लोग लेकर पहुंचे हमने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। हमने रात में ही देहात कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर के सूचना दे दी थी और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 38 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए है इलाज चल रहा है।



Source link