जसवंतनगर। यमुना की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पहुंचे। उन्होंने मां ब्रह्माणी देवी के दर्शन कर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर मंदिर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा।


प्रो. रामगोपाल यादव के मंदिर पहुंचने पर उनके साथ मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, तिरुपति ग्रुप के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहित सन्नी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)



Source link