6 Feet Python Found Field Farmers

गांव मढ़ाका में अजगर को पकड़े सर्प मित्र डॉ केपी सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ के गांव मढ़ाका में शुक्रवार दोपहर किसान प्रहलाद सिंह के खेत में अचानक अजगर निकल आया। अजगर को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। सर्पमित्र डॉ. केपी सिंह मौके पर पहुंचे और सांप को सावधानीपूर्वक पकड़ लिया। इससे मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। 




केपी सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में खेतों और घरों में अजगर व सांप निकलने की घटनाएं आम हो गई हैं। सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने अथवा उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, अन्यथा की स्थिति वह खतरनाक हो जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *