साइबर ठग के जाल में फंसकर परेशान महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। 20 लाख के लालच में ठग ने करीब 70 हजार रुपये महिला से अपने खाते में ट्रांसफर कराए। परिजन ने हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
कुर्रा अहिकारीपुर निवासी प्रबल प्रताप चौहान दिल्ली में कैब चलाते हैं। गांव में उनकी पत्नी अंजली देवी रहती हैं। पति प्रबल प्रताप ने बताया कि पत्नी भैंस खरीदने के लिए लोन कराना चाहती थीं। इसके लिए किसी को पेपर भी दिए थे, जिसके बाद से ही उनको कॉल आने लगे। 19 अगस्त को उनके पास एक वीडियो कॉल आया था, जिसमें एक युवक ने बताया कि आपकी 20 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है।