सिद्धार्थनगर के ककराही घाट पर हजारों श्रद्धालु माता रानी को पंडाल में लाने के लिए जल भरने पहुंचे। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए लोग नदी से जल लेकर वापस आ रहे थे।

.

श्रद्धालुओं की टोलियां माता रानी को लाने की तैयारियों में व्यस्त दिखीं। युवाओं में खास जोश नजर आया। कई जगहों से लोग नंगे पांव भी जल भरने आए।

श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उम्मीद है कि शाम तक माता रानी पंडाल में स्थापित हो जाएंगी।

छोटी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई माता रानी की भक्ति मिली नजर आ रहा है ककराही घाट पर श्रद्धालुओं की यह भीड़ और भक्तों का उत्साह धार्मिक आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।



Source link