{“_id”:”6a9fbb6a741e59b7df031c33″,”slug”:”uttar-pradesh-election-2027-kanpur-nagar-sisamau-assembly-seat-history-bjp-sp-bsp-congress-political-equation-2026-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीट का समीकरण: सपा चार, भाजपा तीन तो दो बार जीती कांग्रेस, बीते नौ चुनाव में ऐसा रहा सीसामऊ का चुनावी संग्राम”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

सीसामऊ सीट का समीकरण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है। प्रदेश की राजनीति एक बार फिर चुनावी मोड में नजर आने लगी है। यहां 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सियासी दल जमीनी स्तर पर अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। आने वाले चुनाव में जहां भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष सत्ता परिवर्तन की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में हम आपको यूपी की सभी विधानसभा सीटों का इतिहास, राजनीतिक सफर और चुनावी गणित बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज चर्चा कानपुर नगर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट की। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास।
पहले जानते हैं सीसामऊ विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इन्हीं में से एक जिला कानपुर नगर है। जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें- बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, सीसामऊ, आर्य नगर, कानपुर कैंट (छावनी), गोविंदनगर, किदवई नगर, महाराजपुर और घाटमपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ की कड़ी में आज हम सीसामऊ विधानसभा सीट की बात करेंगे। कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट पहली बार साल 1974 में अस्तित्व में आई थी। उस समय यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट थी। 1974 के पहले चुनाव में कांग्रेस के शिव लाल यहां से पहले विधायक चुने गए।
