सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम खिदिरपुर के पास राजेश (40) पुत्र पुत्तू लाल निवासी नगई मल्लापुर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने राजेश की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
