बलरामपुर के जरवा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9वीं वाहिनी के जवान मनीष (करीब 40 वर्ष) की बुधवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। वह तुलसीपुर थाना क्षेत्र की सुकली नाका चौकी पर तैनात थे।
.
मनीष 19 सितंबर को छुट्टी से लौटे थे। बुधवार सुबह 7 बजे ड्यूटी से बैरक आने के करीब एक घंटे बाद 8 बजे गोली चलने की आवाज आई। अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो मनीष जमीन पर पड़े मिले, उनके पास एलएमजी थी और हाथ ट्रिगर के पास था।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और एसएसबी के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल दीपक बरनवाल समेत कई अधिकारी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान बिहार निवासी मनीष, पुत्र भगवान थे। उनकी पत्नी और दो बेटे (11 व 14 वर्ष) बलरामपुर स्थित एसएसबी मुख्यालय में रहते हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।
