मरका थानाक्षेत्र के ग्राम अंधाव में बुधवार सुबह एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव विवाहिता की साड़ी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहित की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।
अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही नवविवाहिता 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार की रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने रातभर दोनों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास बगीचे में पेड़ से दोनों को फंदे पर लटका देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन को जानकारी देने के बाद मरका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
