यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। हादसा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ।

ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे गभड़िया निवासी डॉ. अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सर्जन डॉ. शैलेंद्र जायसवाल और डॉ. राशिद घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।

बताया गया कि तीनों डॉक्टर अमहट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज का ऑपरेशन करने के बाद दरियापुर स्थित ममता हॉस्पिटल जा रहे थे। वहां एक अन्य गंभीर मरीज का ऑपरेशन करना था। मरीज की हालत को देखते हुए वे जल्द अस्पताल पहुंचना चाहते थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें