फर्रुखाबाद। सुशील कुमार गिहार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विद्या भूषण गोंड से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और अनुसूचित जनजाति समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सुशील कुमार गिहार इससे पहले अपना दल (एस) में भी विभिन्न पदों पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन के विस्तार और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।
