मथुरा के फरह पांच दिन की छुट्टी पर गांव आए सेना के जवान की शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया। परखम गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां रविवार चिकित्सकों ने उन्हें म

.

गांव झुड़ावई निवासी सत्यवीर सिंह (34) सेना में तैनात थे और वर्तमान में जोधपुर में ड्यूटी कर रहे थे। गुरुवार को वह पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार शाम पत्नी सरिता के कहने पर वह बाइक से फरह बाजार घर का सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर शाम करीब सात बजे गांव लौटते समय परखम गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और सत्यवीर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े।

मथुरा के फरह पांच दिन की छुट्टी पर गांव आए सेना के जवान की शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया।

मथुरा के फरह पांच दिन की छुट्टी पर गांव आए सेना के जवान की शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया।

फरह से गांव की ओर लौट रहे ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े जवान को पहचान लिया और घटना की जानकारी उनके स्वजन को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्वजन और ग्रामीण घायल सत्यवीर को मथुरा स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां रविवार सुबह करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार शाम करीब सात बजे सेना के जवान के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सत्यवीर सिंह की शादी करीब 14 वर्ष पहले सरिता से हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। भूमि (11), रुचि (9) और आरूषी (4) के सिर से पिता का साया उठ गया। पति की मौत से पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंत्येष्टि के दौरान वह कई बार बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभाला। तीनों बेटियों और पत्नी का विलाप देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।



Source link

अभी अभी की खबरें