अनाज के कनस्तर, अलमारी में कपड़ों के बीच और गुल्लक में बचत की परंपरा को अब बदलने की जरूरत है। अगर महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से बचत को निवेश में बदल दें तो यह आदत आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। बरेली में शनिवार को होटल स्वर्ण टॉवर में अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के सहयोग से आयोजित ‘स्त्री शक्ति समृद्धि’ कार्यक्रम में यह जानकारी मुख्य वक्ता केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड से यूपी यूके जोनल सेल्स हेड, वाइस प्रेसीडेंट धीरज डीन ने दी।
