हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में बुधवार सुबह बंधी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। इससे इलाके में लोगों के बीच चर्चा फैल गई। पुलिस को सुबह करीब 8:15 बजे इसकी सूचना मिली।

.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को बंधी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान श्याम किशोर गुप्ता (65 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें