Police Seize smuggling liquor secret chamber form tanker in firozabad

कैंटर से निकली शराब की खेप।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। शनिवार को सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र में खड़ी खराब कैंटर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। इसमें पंजाब निर्मित 467 पेटी (4,130 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसे बिहार में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठफोरी के पास एक संदिग्ध कैंटर खड़ा है, जिसमें अवैध शराब हो सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुजफ्फरनगर जिले की पंजीकृत कैंटर सड़क किनारे खड़ी मिली, लेकिन चालक मौजूद नहीं था। पुलिस छानबीन कर रही थी, तभी कुछ देर बाद आसिफ और समीर नाम के दो व्यक्ति कैंटर के पास पहुंचे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से कैंटर खराब होने पर उसे ठीक करने के संबंध में फोन आया था। 

 



Source link

अभी अभी की खबरें