{“_id”:”6afef20a60504a1a5506235d”,”slug”:”minor-kidnap-physical-harassment-convict-20-years-rigorous-imprisonment-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हाथरस: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, दोषसिद्धि के बाद हो गया था फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई
विस्तार
हाथरस के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) प्रथम निर्भय नारायण राय की अदालत ने करीब सात साल पुराने नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी महीपाल निवासी सिरसा बदन थाना मारहरा जिला एटा को 20 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 18 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना एक फरवरी 2019 की है। कोतवाली सदर में चार फरवरी को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद दोनों लापता हो गईं। पुलिस ने 11 जून 2019 को पीड़िता को सिटी स्टेशन के पास से तलाशा। मेडिकल और मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। हाईस्कूल की अंकतालिका के अनुसार घटना के समय पीड़िता की उम्र 15 वर्ष सात माह थी।
बचाव पक्ष की ओर से पीड़िता की सहमति का तर्क दिए जाने पर अदालत ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की नाबालिग की सहमति का कानून में कोई वैधानिक महत्व नहीं है। अदालत ने विवेचक की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। विवेचक ने दिल्ली जाकर घटनास्थल और बरामदगी स्थल का नक्शा-नजरी तैयार नहीं किया था।

