Unidentified Body Found Near Sasni Railway Station

रेलवे ट्रैक पर मिला शव
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सासनी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 32 वर्षीय इस युवक का शव सुबह लगभग 8:30 बजे रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1303/22 और 1303/20 के बीच देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 




मृतक ने नीले और लाल रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। उसके साथ ही उसने ब्राउन कलर का ट्राउजर और काले रंग का अंडरवियर भी पहना हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 



Source link