{“_id”:”6b0280d75efe7451e901aa01″,”slug”:”hathras-samuhik-vivah-fraud-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हाथरस: सामूहिक विवाह योजना में ठगी का खेल, मंच पर पिता ने खोली पोल, महंगाई-फाइल के नाम पर लिए 10 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बेटी का विवाह कराने के नाम पर 10 हजार रुपये लेने की शिकायत करता पीड़ित
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शनिवार को वसूली के खेल का खुलासा हुआ। एक बेटी के पिता ने मंच पर पहुंचकर अपने साथ ठगी की शिकायत की। पीड़ित का कहना था कि उससे आर्थिक सहायता और समूह के माध्यम से एक लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर यह ठगी की गई। इस मामले से यह बात तो स्पष्ट हो गई कि योजना में बिचौलियों और कमीशनखोरी की जड़ें बहुत गहरी हैं।
ठगी से आहत पिता जब आंखों में आंसू भरकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा, तो योजना में चल रहे कथित कमीशन और दलालों के खेल की परतें खुलने लगीं। पीड़ित के अचानक सामने आने से आयोजन स्थल पर खलबली मच गई, जिसके बाद अधिकारियों को मंच से नीचे उतरकर उससे बात करनी पड़ी। गांव सिथरौली निवासी पीड़ित राजू ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे 10 हजार रुपये यह कहकर लिए थे कि वह उनकी फाइल तैयार करवा देगा, योजना के तहत बेटी की शादी करा देगा और समूह से एक लाख रुपये की मदद भी दिलवा देगा। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी गांव में एक शादी कराने के एवज में 10 हजार रुपये लिए थे, इसी भरोसे में आकर उन्होंने भी रकम दे दी।
आरोपी ने महंगाई बढ़ने और फाइल प्रक्रिया का हवाला देकर रुपये ऐंठे थे, लेकिन अब तक न तो योजना में कोई नंबर आया और न ही रुपये लेने वाला व्यक्ति मिल रहा है।पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार के सामने इसलिए गंभीर संकट है, क्योंकि दो दिसंबर को बेटी की शादी तय हो चुकी है। एक ओर शादी की तारीख नजदीक है और दूसरी ओर 10 हजार रुपये फंसने व आरोपी के गायब होने से परिवार की चिंताएं बढ़ गई हैं।
