हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाखनू गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लाखनू नहर में डूबने से 17 साल का एक छात्र लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

.

जानकारी के अनुसार, 4 नाबालिग शुक्रवार शाम कारेब 6 बजे गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूब गए। जिनमें से 3 को ग्रामीणों ने मौके पर ही बचा लिया जबकि लाखनू गांव रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर विकास दीक्षित को नहीं बचाया जा सका। विकास लाखनू गांव के धर्मेंद्र दीक्षित का बेटा है, और वह कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार शाम वह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव वालों के साथ नहर पर पहुंचा था।

लापता किशोर विकास दीक्षित (फाइल फोटो)।

लापता किशोर विकास दीक्षित (फाइल फोटो)।

बताया गया है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक विकास का संतुलन बिगड़ गया। वह नहर में फिसलकर गिर गया और पानी में डूब गया। छात्र को नहर में डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने और तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हाथरस जंक्शन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई। यह खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था, लेकिन विकास का पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नहर पर जमा हो गए हैं।



Source link