हाथरस के नगला रति गांव में मंगलवार रात 27 साल के पंचर मिस्त्री साहब सिंह की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। वह दुकान बंद कर खेत जा रहे थे।

.

परिजनों के अनुसार साहब सिंह ने अपने घर के पीछे रात करीब 9 बजे जमीन पर पड़े एक काले कोबरा को डंडा समझकर उठा लिया। सांप ने उनके सीधे हाथ में काट लिया। उन्होंने डंडे से सांप को मारा, जिससे वह घायल हो गया।

सांप को मरा समझकर वह आगे बढ़े, तभी सांप ने उनके दूसरे हाथ में दोबारा डसा। परिजन उन्हें कलूपुरा और पानीगांव के ओझा के पास ले गए, पर इलाज नहीं मिला। हाथरस जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सांप भी वहीं मरा पड़ा था।

साहब सिंह की शादी सात महीने पहले 24 वर्षीय कामना से हुई थी। परिजनों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



Source link