मेरी पत्नी के आशिक का नाम सनी है। उसने ही पत्नी को शराब पिलाना सिखाया था। इसके चलते ही हम दोनों का झगड़ा होने लगा था। अब तलाक की नौबत आ गई थी। वो कई बार मुझसे तलाक देने की बात कह चुकी थी। रोज किसी न किसी बहाने से से उससे मिलने निकल जाती थी। मंगलवार (6

.

लेकिन मुझे शक हुआ। इसलिए करीब डेढ़ किमी तक उसका पीछा किया। वो सीधे सनी की दुकान में गई। जाते ही उसने लाइट ऑफ कर दी, ताकि उन दोनों को कोई देख न पाए। मैं पीछे से पहुंचा तो दोनों को साथ देख गुस्सा आ गया। मैं लाइसेंसी रिवॉल्वर साथ लेकर गया था। 4 राउंड पत्नी पर और दो राउंड गोली सनी पर चलाई।

ये कहना है फिरोजाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले पति का। उसने पत्नी को 4 और प्रेमी को 2 गोलियां मारी। दोनों का आगरा में इलाज चल रहा है।प्रेमी की हालत गंभीर है। उसे एक गोली सीने के बीचोबीच नीचे की तरफ और दूसरी दाहिनी तरफ पसली के नीचे लगी है। आज उसका ऑपरेशन होगा। पुलिा पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को खुद पूरी वारदात के बारे बताया। पूरा मामला शहर के कोटला चुंगी चौराहे का है।

वारदात से जुड़ी तीन तस्वीरें देखें

सीन 1- पहले दुकान के अंदर पति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच जमकर बहस होती है।

सीन 1- पहले दुकान के अंदर पति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच जमकर बहस होती है।

सीन 2- इसके बाद पति प्रेमी पर गोली चला देता है। इससे प्रेमी सड़क पर गिर जाता है।

सीन 2- इसके बाद पति प्रेमी पर गोली चला देता है। इससे प्रेमी सड़क पर गिर जाता है।

सीन 3- सीसीटीवी में महिला कॉल पर अपने परिजनों को गोली लगने की बात बताती नजर आ रही है।

सीन 3- सीसीटीवी में महिला कॉल पर अपने परिजनों को गोली लगने की बात बताती नजर आ रही है।

अब समझिए पूरा मामला

कोटला चुंगी चौराहे के पास रहने वाले रंजन तैलंग पीके इंटर कॉलेज चलाते हैं। उनका बेटा ऋषभ तैलंग उर्फ बंटी (40) भी उन्हीं के काम में सहयोग करता है। ऋषभ के बाबा दिवंगत पीके तैलंग शहर के कांग्रेस के बड़े नेता थे। ऋषभ की शादी 10 साल पहले मथुरा की रहने वाली शिप्रा (35) से हुई थी। दोनों के 2 बेटे भी हैं। बंटी और शिप्रा के बीच पिछले 2 साल से झगड़ा चल रहा है। इस वजह से शिप्रा अपने मायके में ही रह रही है।

श्रीराम कॉलोनी (मथुरा) में रहने वाला सनी उर्फ शिवा ठाकुर कोटला चुंगी चौराहे पर इंटरनेट कैफे और ई-सेवा की दुकान चलाता है। सनी की दुकान शिप्रा की ताई के ही घर में है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ तैलंग उर्फ बंटी की पत्नी शिप्रा और सनी के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा है। जिसके चलते ही वो पति से तलाक मांग रही है।

मंगलवार रात करीब 10 बजे शिप्रा सनी की दुकान पर पहुंची थी। दोनों दुकान के अंदर बैठे थे। दुकान की लाइट भी बंद थी। साथ ही गिलास और नमकीन के पैकेट रखे थे। तभी बंटी वहां पहुंच गया। वह यह सब देखकर भड़क गया। उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

प्रेमी सनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रेमी सनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गोल लगने से घायल सनी की हालत गंभीर है, उसका आज आगरा में ऑपरेशन होगा।

गोल लगने से घायल सनी की हालत गंभीर है, उसका आज आगरा में ऑपरेशन होगा।

बचने के लिए भागकर दूसरी दुकान में घुसी महिला

इस बीच गोली लगने के बाद महिला का घायल हालत में भागकर दूसरी दुकान में घुसने और दुकानदार से परिजनों को कॉल करने की बात कहने का CCTV भी सामने आया है। इस दौरान उसके कपड़ों पर ब्लड भी नजर आ रहा है। वो कॉल कर परिजनों से कह रही है कि बंटी ने गोल मार दी है। मेरी हालत खराब हो रही है। आप लोग जल्दी आ जाइये।

इसके बाद गोली लगने से गंभीर घायल शिप्रा को उपचार के लिए आगरा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट में लगी गोली निकाल दी। अधिक रक्तस्राव होने पर पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने उसके पति बंटी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

दुकान में जाते ही महिला ने दुकानदार से कॉल करने को कहा।

दुकान में जाते ही महिला ने दुकानदार से कॉल करने को कहा।

ये आरोपी पति बंटी है, जिसने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में खुद बताया।

ये आरोपी पति बंटी है, जिसने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में खुद बताया।

पहले भी हो चुका था विवाद, तलाक का चल रहा मुकदमा

ऋषभ उर्फ बंटी ने पुलिस को बताया- उसकी शादी जून 2017 में शिप्रा से हुई थी। सनी मेरे स्कूल में इंटरनेट का काम देखता था। वहीं से हमारा परिचय हुआ था। सनी को मैं दोस्त मानता था। लेकिन उसने मेरे साथ धोखा किया। सनी के चक्कर में पड़कीर ही 25 जनवरी 2025 को शिप्रा ने मेरी कमर पर चाकू से वार किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पत्नी सनी के साथ रहकर शराब पीने की आदी हो गई थी। उसकी इन्हीं आदतों से परेशान होकर ऋषभ ने 17 फरवरी 2025 को कोर्ट में तलाक का वाद भी दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है। इधर, सनी की पत्नी शिवा ने ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

—-

ये खबर भी पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है।

जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें