CM Pushkar Singh Dhami Mathura Visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले के फरह स्थित गऊ-ग्राम, परखम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान (Pushkar Singh Dhami Mathura Visit) उन्होंने गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से जोड़ते हुए कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध देश की आर्थिक और कृषि व्यवस्था से भी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र और श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण किया। वहीं, आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय और आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया गया।

गौ सेवा को आधुनिक विज्ञान और शोध से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि मथुरा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गौमाता के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण को केवल धार्मिक मान्यता तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की खुशहाली से भी जोड़ना जरूरी है। उन्होंने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था गौ सेवा को गोवंश संरक्षण के साथ आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण से जोड़ने का काम कर रही है। आज जरूरत ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है, जिसमें प्राचीन भारतीय परंपराओं और आधुनिक विज्ञान का बेहतर तालमेल हो। धामी ने कहा कि आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान का आधार मिलना चाहिए। इससे गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

ये भी पढ़ें: Train Cancelled List: रेलवे ने फरवरी तक 20 ट्रेनों को किया कैंसिल, 26 अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी कटौती, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

पशु चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में खुलेंगे नए रास्ते

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में जिन संस्थानों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, वे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। इनसे पशु चिकित्सा, आयुर्वेद, अनुसंधान और गौ संरक्षण के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा शोधार्थी भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र में नए प्रयोग और शोध भी करेंगे।

हरिपुर-कालसी को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित कर रही सरकार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के हरिपुर-कालसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां यमुना की पवित्र धारा उत्तराखंड और ब्रजभूमि को आपस में जोड़ती है। यमुनोत्री धाम से निकलने वाली यमुना नदी कई क्षेत्रों को जीवन देने के बाद ब्रजभूमि तक पहुंचती है। धामी ने बताया कि हरिपुर-कालसी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रहा है। मान्यता है कि प्राचीन समय में यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालु यहां मां यमुना में स्नान करते थे। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन धार्मिक पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए हरिपुर-कालसी में मां यमुना के भव्य घाट का निर्माण कराया गया है। हाल ही में इसका लोकार्पण भी किया गया है। यहां मां यमुना की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरिपुर-कालसी को मां यमुना के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने संत समाज और श्रद्धालुओं को वहां आकर मां यमुना की आरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

ये भी पढ़ें: Salman Khan viral video: सलमान खान का नन्हे फैन पर उमड़ा प्यार, झुककर माथे पर किया Kiss, भाईजान का अंदाज देख फिदा हुए लोग!

‘विरासत बचाने के लिए जमीन पर करने होंगे काम’

धामी ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण केवल उनके गौरव का उल्लेख करने से नहीं होता, बल्कि इसके लिए धरातल पर ठोस प्रयास करने पड़ते हैं। नदियों और गोवंश का संरक्षण, अनुसंधान को बढ़ावा देना और पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के कार्यों को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से अपनी भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी सहित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: Rites recruitment 2026: राइट्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के लिए बड़ी भर्ती, 1.40 लाख तक होगी सैलरी



Source link

अभी अभी की खबरें