{“_id”:”6ae6152f4c19a5a86f065d81″,”slug”:”motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-truck-he-was-set-to-get-married-on-november-20-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 20 नवंबर को होनी थी शादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कस्बा निवासी सौरभ (25) पुत्र श्रीचंद्र की 20 नवंबर को शादी तय थी। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई सचिन (24) के साथ शादी के कार्ड बांटने गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

