Speeding car crashes through divider mesh and overturns; driver injured

फोटो 32 : एक्सप्रेसवे पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त खड़ी कार। स्रोत यूपीडा

ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। करीब 20 मीटर तक लोहे की जाली तोड़ने के बाद कार ओवरटेकिंग लेन की ओर पलट गई। हादसे में चालक के सिर में चोट आई, जबकि कार में सवार युवती बाल-बाल बच गई। यूपीडा की सुरक्षा टीम ने घायल चालक को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया।


बलरई थाना क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी विशाल प्रताप सिंह कार से अदिति सिंह को लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। अदिति को वहां परीक्षा देनी थी। दोनों चौपुला से एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे। करीब 15 किमी आगे पहुंचने पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे भरतिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई।

कार लोहे की जाली तोड़ती हुई आगे बढ़ी और पलट गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह और कुदरैल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को एंबुलेंस से सैफई भेजा गया।

क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सहायक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को कोई चोट नहीं आई है।



Source link

अभी अभी की खबरें