agra jewellery shop theft woman steals 16 gold bangles

सोने की चूड़ियां का डिब्बा चोरी करती महिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा में ज्वैलर्स शाप में ग्राहकों की भीड़ के बीच नकाबपोश महिला ने सोने के जेवरों से भरा डिब्बा महज 30 सेकंड में चोरी कर लिया और वहां से निकल गई। जेवर गायब देख संचालक ने सबको रोक दिया। सीसीटीवी में महिला चोरी कर निकलते दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।







Source link

अभी अभी की खबरें